मंगलवार, 29 जनवरी 2019

संजलि के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने निकाला कैण्डिल मार्च


         दिनांक 21 दिसम्बर, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के आह्वान पर मुरादाबाद के विभिन्न दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यक संगठनों ने मिलकर, आगरा निवासी दलित समाज की पन्द्रह वर्ष की छात्रा संजलि की आग लगाकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में कैंडिल मार्च निकालकर रोष प्रकट किया तथा संजलि के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं परिवार के लिए आर्थिक सहयोग एवं सुरक्षा की मांग की।

           कैंडिल मार्च डाॅ0 अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन्स मुरादाबाद से प्रारम्भ हुआ तथा पीली कोठी, एकता द्वार, जिलाधिकारी कार्यालय होता हुआ पुनः डाॅ0 अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन्स मुरादाबाद मे समाप्त हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया।

            कार्यक्रम में सर्वश्री दौलत सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, जितेन्द्र कुमार जौली, मेघराज सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध, नरेन्द्र पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, रवि कुमार, हाजी मौहम्मद इकराम, मुन्नालाल एडवोकेट, आदित्य राज, ओ0 पी0 सागर, वी0 एस0 वर्मा, चन्द्रलाल गौतम, सुरेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

रविवार, 20 जनवरी 2019

7 अप्रैल, 2019 को आयोजित की जाएगी डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की बैठक में लिया गया निर्णय

        दिनांक 20 जनवरी 2019 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक सिविल लाइंस मुरादाबाद स्थित डॉ0 भीमराव अम्बेडकर पार्क में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र पाल सिंह ने किया।

        बैठक में विभिन्न प्रांतों में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की शाखाएं खोलने की योजना बनाई गई। इस सम्बन्ध में विभिन्न सदस्यों को कार्यभार भी सौंपा गया। इसके बाद आगामी 14 अप्रैल 2019 को बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के जन्मदिवस समारोह को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस हेतु कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी डॉ0 भीमराव अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 7 अप्रैल, 2019 को मुरादाबाद में किया जाएगा। प्रतियोगिता हेतु जितेन्द्र कुमार जौली को प्रतियोगिता प्रभारी बनाया गया है।

         बैठक में श्री मुकेश कुमार गौतम, राजेश सागर, कृष्ण पाल सिंह, बाली सिंह भारती, ओ0 पी0 सागर, मनोज कुमार, बी0 एस0 भारती, वी0 एस0 वर्मा, नेम सिंह बहेलिया, मेघराज सिंह, नरेन्द्र पाल सिंह, भयंकर सिंह बौद्ध, जीराज सिंह, चौवा सिंह, चन्द्र लाल गौतम आदि लोग उपस्थित रहे।

गुरुवार, 3 जनवरी 2019

सावित्री बाई फूले को दिया जाना चाहिए भारत रत्न सम्मान : सत्यपाल


अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने मनाया माता सावित्री बाई फूले का जन्मदिवस

           दिनांक 3 जनवरी, 2019 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ, जिला शाखा रामपुर के तत्वावधान में पूर्व माध्यमिक विद्यालय सैंजना, मूंढापाण्डे मे भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्री बाई फूले जी के जन्मदिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



           कार्यक्रम का शुभारम्भ माता सावित्री बाई फूले तथा बाबा साहेब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रामपुर श्री सत्यपाल सिंह बादल ने माता सावित्री बाई फूले के जीवन पर प्रकाश डाला तथा बताया कि किस तरह, विषम परिस्थितियाँ होते हुए भी उन्होंने बालिका शिक्षा का सूत्रपात किया। उन्होंने माता सावित्री बाई फूले के जन्मदिन (3 जनवरी) को शिक्षक दिवस के रूप में मनाने तथा भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किए जाने की सरकार से मांग की।

           कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिला अध्यक्ष श्री सत्यपाल सिंह बादल,  संचालन श्री विपिन कुमार सहायक अध्यापक द्वारा किया गया। श्रीमती  साइन जहां (प्रधानाध्यापिका), श्रीमती अर्चना कुमारी, रजनी भारती, कुमारी नैंसी, मधुर, श्रद्धा आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।

बुधवार, 2 जनवरी 2019

शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया कोरेगांव विजय दिवस

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन


          दिनाँक 1 जनवरी, 2019 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में सिविल लाइंस मुरादाबाद स्थित डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में कोरेगांव विजय दिवस की 201वीं वर्षगांठ के अवसर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह एवं संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र सिंह जी ने किया।



         गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए डॉ0 वी0 एस0 वर्मा जी ने बताया कि कोरेगांव भीमा नदी के तट पर महाराष्ट्र के पुणे के पास स्थित है। 1 जनवरी, 1818 को सर्द मौसम में एक ओर कुल 28 हजार सैनिकों जिनमें 20000 हजार घुड़सवार और 8000 पैदल सैनिक थे, जिनकी अगुवाई ‘पेशवा बाजीराव-II कर रहे थे तो दूसरी ओर ‘बॉम्बे नेटिव लाइट इन्फेंट्री’ के 500 ‘महार’ सैनिक, जिसमें महज 250 घुड़सवार सैनिक ही थे। सिर्फ 500 महार सैनिकों ने किस जज्बे से लड़ाई की होगी कि उन्होंने 28 हजार पेशवाओं को धूल चटा दिया। दूसरे शब्दों में कहें तो एक ओर ‘मनुवादी राज’ बचाने की फिराक में ‘पेशवा’ थे तो दूसरी ओर ‘पेशवाओं’ के पशुवत ‘अत्याचारों’ से ‘बदला’ चुकाने की ‘फिराक’ में गुस्से से तमतमाए ‘महार’। आखिरकार इस घमासान युद्ध में पेशवा की शर्मनाक पराजय हुई। 500 लड़ाकों की छोटी सी सेना ने हजारों सैनिकों के साथ 12 घंटे तक वीरतापूर्वक लड़ाई लड़ी। भेदभाव से पीड़ित अछूतों की इस युद्ध के प्रति दृढ़ता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महार रेजिमेंट के ज्यादातर सिपाही बिना पेट भर खाने और पानी के लड़ाई के पहले की रात 43 किलोमीटर पैदल चलकर युद्ध स्थल तक पहुंचे। यह वीरता की मिसाल है। इस युद्ध में मारे गए सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक चौकोर मीनार बनाया गया है, जिसे कोरेगांव स्तंभ के नाम से जाना जाता है। यह महार रेजिमेंट के साहस का प्रतीक है। इस मीनार पर उन शहीदों के नाम लिखे हुए हैं, जो इस लड़ाई में मारे गए थे। 1851 में इन्हें मेडल देकर सम्मानित किया गया।

          इस अवसर पर ओ० पी० सागर, चौबा सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध, जयपाल सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, डाॅ0 हरनन्दन प्रसाद, परमाल सिंह, मुकेश कुमार गौतम, मेघराज सिंह, दौलत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, राजेश कुमार अर्जुन, कृष्ण पाल सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे।

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018

संजलि के हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने निकाला कैण्डिल मार्च


         दिनांक 21 दिसम्बर, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के आह्वान पर मुरादाबाद के विभिन्न दलितों, पिछड़ों एवं अल्पसंख्यक संगठनों ने मिलकर, आगरा निवासी दलित समाज की पन्द्रह वर्ष की छात्रा संजलि की आग लगाकर की गई निर्मम हत्या के विरोध में कैंडिल मार्च निकालकर रोष प्रकट किया तथा संजलि के हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं परिवार के लिए आर्थिक सहयोग एवं सुरक्षा की मांग की।


           कैंडिल मार्च डाॅ0 अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन्स मुरादाबाद से प्रारम्भ हुआ तथा पीली कोठी, एकता द्वार, जिलाधिकारी कार्यालय होता हुआ पुनः डाॅ0 अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन्स मुरादाबाद मे समाप्त हुआ। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन धारण किया।

            कार्यक्रम में सर्वश्री दौलत सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, महावीर प्रसाद मौर्य, जितेन्द्र कुमार जौली, मेघराज सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध, नरेन्द्र पाल सिंह, कृष्ण पाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, रवि कुमार, हाजी मौहम्मद इकराम, मुन्नालाल एडवोकेट, आदित्य राज, ओ0 पी0 सागर, वी0 एस0 वर्मा, चन्द्रलाल गौतम, सुरेन्द्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

सोमवार, 7 मई 2018

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ ने दलित उत्पीड़न की घटनाओं पर जताया रोष

9             दिनांक 6 मई, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की एक बैठक का आयोजन डॉ० भीमराव अम्बेडकर पार्क, सिविल लाइन्स, मुरादाबाद में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह तथा संचालन राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र पाल सिंह ने किया। बैठक में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं संघ की शाखाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए डॉ० भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।



           बैठक में कासगंज एवं बदायूं में हो रहे दलित उत्पीड़न की निंदा की गई तथा इस सन्दर्भ में 9 मई, 2018 को जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति एवं राज्यपाल महोदय को ज्ञापन प्रेषित किए जाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में संघ द्वारा भावी कार्यक्रमों के विषय में रणनीति तैयार की गई तथा युवाओं को जोड़ने का आवाह्न किया गया। 

           बैठक में श्री हरगोविन्द सिंह, चौबा सिंह, ओ०पी० सागर, महावीर प्रसाद मौर्य, मुन्नालाल एडवोकेट, रोहिताश कुमार, मेघराज सिंह, जितेन्द्र कुमार जौली, मुकेश कुमार गौतम, राम सिंह आर्य, चन्द्रलाल गौतम, महेंद्र पाल सिंह, दौलत सिंह, रविन्द्र कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

गुरुवार, 22 मार्च 2018

डाॅ० भीमराव अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2018



   अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ
द्वारा आयोजित
डॉ० भीमराव अम्बेडकर
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता-2018

🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸🌸
मान्यवर,
         गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के तत्वावधान में दिनाँक 8 अप्रैल, 2018 को चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज, मुरादाबाद में "डाॅ० भीमराव अम्बेडकर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता" का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी-

1. जूनियर वर्ग :-  कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं हेतु

2. सीनियर वर्ग :- कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु

प्रतियोगिता की तिथि : 8 अप्रैल, 2018 (रविवार)
समय : प्रातः 11:00 बजे से 1:00 बजे तक
प्रतियोगिता स्थल : चित्रगुप्त इण्टर कॉलेज, कम्पनी बाग के पास, मुरादाबाद (उ०प्र०)

 👉🏻👉🏻👉🏻
      प्रतियोगिता में सम्मिलित होने हेतु सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को निर्धारित प्रारूप पर आवेदन पत्र भरकर प्रतियोगिता स्थल पर लाना है। यह प्रतियोगिता निःशुल्क है।  प्रतियोगियों को स्वयं के व्यय पर प्रतियोगिता स्थल पहुँचना होगा। 

प्रतियोगिता की तैयारी :-  प्रतियोगिता की तैयारी हेतु अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा प्रकाशित पुस्तक 'हमारे महापुरुष' का गहन अध्ययन करें। हमारे महापुरुष पुस्तक से भिन्न कुछ प्रश्न सरल सामान्य ज्ञान के भी होंगे।जूनियर वर्ग की प्रतियोगिता में 60 तथा सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में 80 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन नहीं होगा। एक समान अंक होने पर कम आयु वाले को श्रेष्ठ माना जाएगा।

🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆
विजेताओं की घोषणा एवं पुरस्कार वितरण :- प्रत्येक स्तर की प्रतियोगिता में श्रेष्ठता के आधार पर निम्नलिखित पुरस्कारों का वितरण दिनाँक 14 अप्रैल, 2018 को शाम 6:00 बजे से सिविल लाइन मुरादाबाद स्थित डॉ० अम्बेडकर पार्क में आयोजित होने वाले डाॅ० भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह में  किया जाएगा।

🏆🏆🏆🏆-: पुरस्कार :-🏆🏆🏆🏆

जूनियर वर्ग -

🥇प्रथम पुरस्कार - 1000 रुपये
🥈द्वितीय पुरस्कार - 700 रुपये
🥉तृतीय पुरस्कार - 500 रुपये
🎖5 सांत्वना पुरस्कार - प्रतीक चिन्ह 

सीनियर वर्ग -

🥇प्रथम पुरस्कार - 1000 रुपये
🥈द्वितीय पुरस्कार - 700 रुपये
🥉तृतीय पुरस्कार - 500 रुपये
🎖5 सांत्वना पुरस्कार - प्रतीक चिन्ह 

नोट -प्रत्येक पुरस्कार विजेता को प्रतीक चिन्ह🏆 तथा प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।


👉🏻👉🏻👉🏻
प्रतियोगियों हेतु आवश्यक निर्देश :-
1. प्रतियोगिता फार्म सिविल लाइन्स,  मुरादाबाद स्थित डॉ० अम्बेडकर पार्क से निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं या प्रतियोगिता आयोजन समिति से सम्पर्क कर सकते हैं।
2. सभी प्रतियोगियों को विद्यालय द्वारा जारी किया गया आई-कार्ड या प्रधानाचार्य द्वारा जारी फोटोयुक्त प्रमाण लाना अनिवार्य है।
3. प्रतियोगी 1 अप्रैल, 2018 के अनुसार अपनी कक्षा एवं विद्यालय फाॅर्म में अंकित करें।
4. जिन प्रतियोगियों के पास हमारे महापुरूष पुस्तक  नहीं है, वे नि:शुल्क पुस्तक प्राप्त करने के लिए प्रतियोगिता प्रभारी से सम्पर्क करें।

💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐

अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें - 

जितेन्द्र कुमार जौली 
(प्रतियोगिता प्रभारी)
सम्पर्क सूत्र : 9358854322


-: आयोजक :-
अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ
मुख्यालय : मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश
ईमेल : ambedkaryuvaksangh@gmail.com
वेबसाइट :  www.aysmbd.blogspot.com




🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷🔷

गुरुवार, 1 मार्च 2018

अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा प्रगति सन्देश 2017 स्मारिका का किया गया लोकार्पण

       दिनाँक  25 फरवरी, 2018 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ की एक बैठक सिविल लाइन्स मुरादाबाद स्थित डाॅ० भीमराव अम्बेडकर पार्क में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह तथा संचालन संघ के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेंद्र पाल सिंह ने किया।


        कार्यक्रम में अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा वर्ष 2017 में किए गए कार्यों एवं भावी योजनाओं से सम्बन्धित लघु स्मारिका 'प्रगति संदेश-2017' का लोकार्पण किया गया। अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री दौलत सिंह जी ने बताया कि स्मारिका के प्रकाशन का यही उद्देश्य है कि लोगों को यह पता चल सके कि अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ द्वारा क्या-क्या कार्य किया जा रहा है।


        कार्यक्रम में आगामी अम्बेडकर जन्मोत्सव समारोह हेतु भावी योजनाओं पर भी विचार विमर्श किया गया। कार्यक्रम हेतु धन संग्रह के लिए तीन टीमें बनाई गई। जिनका नेतृत्व श्री दौलत सिंह, श्री महावीर प्रसाद मौर्य तथा महेंद्र पाल सिंह करेंगे। संघ के सदस्यों द्वारा शोभायात्रा में भीड़ बढ़ाने तथा झांकियों को आकर्षक बनाने पर बल दिया गया। बैठक में बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के पौत्र श्री प्रकाश राव अम्बेडकर जी के आवाह्न पर दिल्ली जाने के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी। 

         बैठक में श्री जितेन्द्र कुमार जौली, मुन्नालाल एडवोकेट, गेंदा सिंह, हरगोविन्द सिंह, मेघराज सिंह, हरपाल सिंह बौद्ध, विजय पाल सिंह, मुकेश कुमार गौतम, दौलत सिंह, महेंद्र पाल सिंह, ओ० पी० सागर,  बाली सिंह भारती, राम सिंह गौतम, राम सिंह भारती, राम सिंह आर्य, महावीर प्रसाद मौर्य, बी एस भारती आदि लोग उपस्थित रहे।